द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Technology's

50 साल बाद नया इतिहास: आर्टेमिस-2 मिशन ने बनाया अंतरिक्ष दूरी का रिकॉर्ड

Technology Desk 07 Apr, 2026 9
50 साल बाद नया इतिहास: आर्टेमिस-2 मिशन ने बनाया अंतरिक्ष दूरी का रिकॉर्ड
126k 12k

अंतरिक्ष की दुनिया में एक बार फिर इतिहास रचते हुए NASA के आर्टेमिस-2 मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से अब तक की सबसे अधिक दूरी तक पहुंच गए हैं।

इस मिशन में इस्तेमाल किया गया Orion spacecraft धरती से 2,52,756 मील (करीब 4,06,771 किलोमीटर) दूर पहुंचा, जो मानव इतिहास में सबसे अधिक दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड 1970 में Apollo 13 मिशन के नाम था। अब 50 साल से ज्यादा समय बाद इंसान ने अंतरिक्ष में नई ऊंचाई हासिल की है।

नासा के मुताबिक, यह मिशन चंद्रमा पर दोबारा मानव भेजने की दिशा में एक बड़ा कदम है। Artemis 2 मिशन 1 अप्रैल को शुरू हुआ था, जिसकी कुल अवधि 10 दिन है।

यह मिशन Kennedy Space Center से लॉन्च किया गया था। खास बात यह है कि इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेंगे, बल्कि उसके आसपास परिक्रमा करेंगे और महत्वपूर्ण डेटा इकट्ठा करेंगे

।यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों की वापसी और आगे मंगल जैसे मिशनों की तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Related Tag :

Related News