अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच पेंटागन ने बड़ा खुलासा किया है। जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 365 अमेरिकी सैन्य कर्मी घायल हुए हैं, जबकि 13 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं के अनुसार घायलों का आंकड़ा इस प्रकार है:
आर्मी – 247
नेवी – 63
मरीन – 19
एयर फ़ोर्स – 36
रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिकी आर्मी को हुआ है। वहीं नेवी और एयर फ़ोर्स के भी कई जवान घायल हुए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है और जमीनी स्तर पर सैन्य गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। बढ़ती हताहत संख्या इस युद्ध की तीव्रता और जोखिम को साफ तौर पर दर्शाती है।