द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Crime

कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट कांड: जांच तेज, बड़े नेटवर्क के संकेत; मेरठ कनेक्शन भी सामने

Crime Desk 03 Apr, 2026 7
कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट कांड: जांच तेज, बड़े नेटवर्क के संकेत; मेरठ कनेक्शन भी सामने
126k 12k

कानपुर: कानपुर में सामने आए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और शुरुआती जांच में एक बड़े संगठित नेटवर्क के संकेत मिल रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शहर के तीन अस्पतालों में करीब 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए गए, लेकिन इनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया गया। यह मामला स्वास्थ्य नियमों की भारी अनदेखी और अवैध गतिविधियों की ओर इशारा करता है।

जांच में यह भी सामने आया है कि डोनर आयुष नामक युवक से 9 लाख रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन उसे सिर्फ 3.5 लाख रुपये ही दिए गए। इस खुलासे के बाद पुलिस मानव तस्करी और अवैध अंग व्यापार के एंगल से भी जांच कर रही है।

इस पूरे मामले में मेरठ कनेक्शन भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि अल्फा हॉस्पिटल से जुड़े कुछ डॉक्टर जांच के घेरे में हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल संदिग्ध अस्पतालों और डॉक्टरों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

Related Tag :

Related News