द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Desh Videsh

क़ुवैत की बड़ी रिफ़ाइनरी पर ड्रोन हमला, आग लगी—स्थिति काबू में

International Desk 03 Apr, 2026 4
क़ुवैत की बड़ी रिफ़ाइनरी पर ड्रोन हमला, आग लगी—स्थिति काबू में
126k 12k

मध्य-पूर्व से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कुवैत की सरकारी तेल कंपनी कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की मीना अल-अहमदी रिफ़ाइनरी पर शुक्रवार को ड्रोन से हमला किया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी कूना के मुताबिक, इस हमले के बाद रिफ़ाइनरी की कई ऑपरेशनल यूनिट्स में आग लग गई। घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी टीमों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

कंपनी ने इस हमले को ‘दुर्भावनापूर्ण’ करार देते हुए कहा है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। साथ ही स्थिति अब नियंत्रण में है।

एहतियात के तौर पर कुवैत पर्यावरण पब्लिक अथॉरिटी के साथ मिलकर इलाके की हवा की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अब तक किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव दर्ज नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि मीना अल-अहमदी रिफ़ाइनरी मध्य-पूर्व की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरियों में से एक है, जिसकी क्षमता रोज़ाना लगभग 3 लाख 46 हज़ार बैरल तेल रिफ़ाइन करने की है।

फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।

Related Tag :

Related News