द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Sports

मेरठ के पैरा एथलीट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, डीएम ने किया सम्मानित

Sports Desk 03 Apr, 2026 5
मेरठ के पैरा एथलीट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, डीएम ने किया सम्मानित
126k 12k

मेरठ: भुवनेश्वर, ओडिशा में 19 से 21 मार्च तक आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में मेरठ के पैरा एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला पैरा खेल संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने पदक विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया। इससे पहले भी 29 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय 45 पैरा एथलीट्स को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका है।

इसी क्रम में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पदक विजेताओं को जिलाधिकारी वी के सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार राशि अश्वनी गुप्ता द्वारा वितरित की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

सम्मानित पैरा एथलीट्स के नाम:
🥇 आयुष वर्मा – स्वर्ण पदक
🥇 प्रियांस – स्वर्ण पदक
🥇 फातिमा – स्वर्ण पदक
🥇 रिया सिंह – स्वर्ण पदक
🥈 दीपिका – रजत पदक
🥈 रितिका पाल – रजत पदक
🥉 अनमोल वशिष्ट – कांस्य पदक
🥉 अनुभव – कांस्य पदक

जिला पैरा खेल संघ के सचिव गौरव त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Tag :

Related News