द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Desh Videsh

आज दिनांक 08.02.2026 को जनपद मेरठ के

Regional / State Desk 12 Feb, 2026 21
आज दिनांक 08.02.2026 को जनपद मेरठ के
126k 12k

आज दिनांक 08.02.2026 को जनपद मेरठ के परीक्षितगढ़ विकास खण्ड के ग्राम नारंगपुर में मण्डल स्तरीय वृहद पण्डित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/पशुचिकित्सा शिविर का उद्घाटन माननीय सांसद चन्दन चौहान जी, लोक सभा क्षेत्र बिजनौर द्वारा फीता काटकर व गोपूजन किया गया। मा० सांसद जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैं राजनीति के साथ-साथ पशुपालन का कार्य ही करता हूँ। मुझे विशेष रूचि है। इसी कम में मा० सांसद के महोदय के द्वारा पशुपालको की आय बढ़ाने हेतु सरकार के प्रयासों के कम में इस आयोजन की सराहना की गयी एवं उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन की नवीन तकनीकों को अपननाने पर जोर दिया। मेले में डा० संदीप कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी मेरठ द्वारा मोबाईल वैटनरी यूनिट, बहुउददीय सचल वाहन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, वर्गीकृत वीर्य से उत्पन्न होने वाले मादा बच्चों एवं कुक्कुट विकास नीति 2022 आदि योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक पशुपालकों को मंच से जानकारी दी गयी। डा० मानव, अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग, मेरठ मण्डल मेरठ द्वारा मेले की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए पशुचिकित्सा, शल्य पशु चिकित्सा स्टाल, टीकाकरण स्टाल व दवा वितरण हेतु की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय के सौजन्य से मेले में पशुओं के सेम्पल की जॉच व अल्ट्रासाउन्ड मशीन द्वारा गर्म परीक्षण की व्यवस्था भी की गयी थी। मेले में सर्वाधिक भीड पशु बाँझपन निवारण तथा शल्य चिकित्सा वाले स्टॉल पर रही। मेले में बकरों आदि में पेशाब का बन्द लगने सम्बन्धी समस्या का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। मेले में लगभग 4460 पशुओं की चिकित्सा व कृमिनाशक दवापान की व्यवस्था की गयी। मण्डल के समस्त मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं समस्त जनपदों से 40 से अधिक उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी व पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा चिकित्सा कार्य किया गया। अपर निदेशक ग्रेड-2, पशुपालन विभाग मेरठ मण्डल मेरठ, के द्वारा अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि पशुपालन विभाग द्वारा इतने विशाल स्तर पर तथा इतनी अधिक संख्या में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों को एक स्थान पर लाकर आपकी सुविधा हेतु जो कार्य किया गया है उसका समुचित लाभ पशुपालक उठायें। उनके द्वारा दिनांक 26.03.2023 से प्रारम्भ होने वाली मोबाइल वेटनरी सेवा के कॉल सेण्टर के नं0 1962 का भी अपने सम्बोधन में जिक किया गया तथा उसका लाभ लोने की अपील की गयी। गोष्ठी में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा भी पशुपालकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान किया गया। मेले के आयोजन में मण्डल के समस्त मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं जनपद से डा० अमरदीप सिंह, डा० शरद कुमार शर्मा, डा० साक्षी चौहान, डा० संजीव चौधरी, डा० वीरेन्द्र सिंह, डा० हर्षवर्धन, डा० बी०ओम प्रीति व पशुधन प्रसार अधिकारियों व विभागीय कर्मिकों ने सहयोग दिया। मेले की स्थानीय व्यवस्थाओं हेतु प्रतिनिधि चैयरमैन दुग्ध समिति पराग एवं ग्राम प्रधान नारंगपुर, आदि ने भरपूर सहयोग दिया।

Related Tag :

Related News