द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Crime

भगवानपुर गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, लोगों में आक्रोश

Crime Desk 24 Mar, 2026 14
भगवानपुर गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, लोगों में आक्रोश
126k 12k

भगवानपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष बिजेन्द्र सूद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ जयप्रकाश खनोदा, गौतम, अखिलेश गुर्जर, एडवोकेट राय बहादुर, रामकिशोर, एडवोकेट रजनीश, डॉ. सौरभ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रशासन से जल्द से जल्द नई प्रतिमा स्थापित कराने की अपील भी की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Tag :

Related News