द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Desh Videsh

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सरधना में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Regional / State Desk 12 Feb, 2026 32
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सरधना में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
126k 12k

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सरधना में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस 

आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने तहसील सरधना के विभिन्न पटलो का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

                                           मेरठ (सू0वि0) 07.02.2026
तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने तहसील दिवस में अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 62 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 04 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। 

तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 62 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 04 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।

तदोपरान्त जिलाधिकारी महोदय ने तहसील सरधना के विभिन्न पटलो, तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट, सी0आर0ए0 सैक्शन, आर0के0 सैक्शन, अभिलेखागार कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होने पटलो पर जाकर रजिस्टर व पत्रावलियो का अवलोकन किया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने तहसील परिसर में साफ-सफाई, जनसुविधाएं, राजस्व न्यायालयो में मामलो का निस्तारण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

Related Tag :

Related News