द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Education

वेतन न मिलने पर फूटा गुस्सा

CCS University Meerut 12 Feb, 2026 6
126k 12k

वेतन न मिलने पर फूटा गुस्सा
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में फोर्थ क्लास कर्मचारियों का धरना
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने से नाराज़ फोर्थ क्लास कर्मचारियों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर आ गया। कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आरोप है कि बीते कई महीनों से वेतन नहीं मिला, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे अस्पताल और कॉलेज की रीढ़ हैं, दिन-रात सफाई, वार्ड, ओटी और अन्य जरूरी सेवाओं में तैनात रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर मेहनताना नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों के अनुसार कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई, मगर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिले।
वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के घरों की हालत बिगड़ती जा रही है। बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन, किराया और इलाज तक प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें—
बकाया वेतन का तत्काल भुगतान
भविष्य में समय पर सैलरी देने की व्यवस्था
कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई
इस पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Related Tag :

Related News